द फॉलोअप टीम, तिरुवनंतपुरम:
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 761 उम्मीदवारों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय राजस्व सेवा सहित अलग-अलग विभागों के लिए किया गया है। ट्रेनिंग के बाद ये सभी उम्मीदवार बतौर अधिकारी सेवा देंगे। ट्रेनिंग के बाद ही कैडर भी तय किया जायेगा।

दिहाड़ी मजदूर की बेटी बनी आईएएस
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी यूपीएससी परीक्षा परिणामों को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। मामला तिरुवनंतपुरम का है। यहां एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने यूपीएससी में सफलता हासिल कर ना केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और राज्य का नाम भी रोशन किया है। तिरुवनंतपुरम की अश्वस्थी एस ने यूपीएससी 2020 में 481वां स्थान हासिल किया है।

अश्वथी एस 15 साल पहले देखा था सपना
गौरतलब है कि अश्वथी एस के पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं। वो शहर में अलग-अलग निर्माण कार्यों में बतौर दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं। मां गृहिणी है। मीडिया से मुखातिब अश्वथी एस ने कहा कि मैंने बीते 15 वर्षों से आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखा था। अश्वथी ने पहले भी यूपीएससी की परीक्षा पास की थी लेकिन उनकी इच्छा आईएएश अधिकारी बनने की थी इसलिए उन्होंने फिर से इस बार परीक्षा दी। अश्वथी ने बताया कि उन्होंने रूटीन बनाकर नियमित रूप से पढ़ाई की।
