logo

महिलाओं को 33 फीसदी हिस्सेदारी देने वाली जदयू देश की पहली पार्टी: उमेश कुशवाहा

10097news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
जदयू की बिहार प्रदेश इकाई के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नई प्रदेश कमेटी की घोषणा की है। वहीं कहा कि देश में जदयू पहली पार्टी है, जिसने महिलाओं को 33 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी दी है। इससे पहले यह काम किसी सियासी पार्टी ने नहीं किया है। क्योंकि हमारे नेता नीतीश कुमार महिलाओं के अधिकार की महज बात नहीं करते हैं, बल्कि धरातल पर दिखाते भी हैं। नई कमेटी में 29 उपाध्यक्ष, 60 महासचिव, 114 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 7 प्रवक्ता शामिल हैं। बिहार चुनाव के बाद पहली बार पार्टी ने संगठन में इतना बड़ा फेरबदल किया है।

चुनाव हारने वाले पूर्व मंत्रियों और विधायकों को भी जगह
अपनी पार्टी रालोसपा का जदयू में विलय कराने वाले उपेंद्र कुशवाहा समेत उनके कई लोगों को नई टीम में अहम जिम्मेदारी मिली है। वहीं कई ऐसे पूर्व मंत्रियों और विधायकों को भी जगह मिली है, जो विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज नहीं करा सके थे। इनमें पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व मंत्री अजीत चौधरी, पूर्व मंत्री बीमा भारती, डॉ. रंजू गीता, ललन पासवान, रणविजय सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

जानिये कौन क्‍या बना