द फॉलोअप टीम, मुंबई
टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे पिछले कुछ समय से अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। लगभग तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार ये कपल शादी के बंधन में बंध रहा है और हाल ही में कपल का वेडिंग प्लान और डेट खुलासा हुआ है।
14 दिसंबर को होगी शादी
वैसे तो अंकिता लोखंडे ने अभी आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, 14 दिसंबर 2021 को अंकिता लोखंडे की शादी फाइनल की गई है। इसके अलावा, शादी का उत्सव तीन दिन तक चलेगा। बता दें कि अंकिता ने प्रत्येक सेरेमनी की थीम को सावधानीपूर्वक तैयार किया है।
इस दिन होगी अंकिता की सगाई
खबरों की माने तो शादी का निमंत्रण उनके परिजनो के साथ साझा किया गया है। मेहंदी समारोह 12 दिसंबर को होगा और उसके बाद शाम को उनकी सगाई होगी । 13 दिसंबर को उनकी हल्दी होगा और शाम में संगीत जिसके अगले दिन इस जोड़े की शादी होगी और शाम को एक रिसेप्शन होगा। बता दें कि अपनी मेंहदी के लिए इस कपल ने ब्राइट पॉप थीम चुना और सगाई के लिए गिल्ट्ज और थीम रखा है। हलदी की रशम में सभी मेहमानो को पिले रंग के कपडे में पहुचना है और संगीत इंडो-वेस्टर्न होगी।

अंकिता की बैचलर पार्टी
आपको बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में अंकिता और उनकी गर्ल गैंग ने एक मजेदार बैचलरेट पार्टी की थी। जिसमें अभिनेत्री ने वाइन शेड में एक शानदार बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, साथ, ही उनकी ब्राइडमेड्स ने भी शानदार आउटफिट्स पहने थे। इन सब बातो से तो साफ है कि अंकिता लोखंडे अपनी शादी को बेहद स्पेसल बनाने वाली हैं।