द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची से चतरा, हजारीबाग जाने वाले हाइवे को जाम कर दिया गया है। बुधवार की शाम से ही यहां उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन खलारी के VHP प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सोनी की हुई हत्या के विरोध में किया जा रहा है । विरोध प्रदर्शन VHP के कार्यकर्ता कर रहे हैं। खलारी कोयलांचल को आज सुबह से ही पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। विभिन्न कोयाला साइडिंग से होने वाले कोयला उठाव भी बंद है। जिससे रेलवे और CCL को करोड़ों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
कांके विधायक धरना पर बैठे
मुकेश सोनी की हत्या का मामला विधानसभा तक पहुंच गया। कांके विधायक समरी लाल हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वह विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए हैं। सांसद संजय सेठ ने भी विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि BJP के कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। हत्या के विरोध में खलारी इलाके की सभी दुकानों , डकरा, पिपरवार, राय,बचरा ,कल्याणपुर व मैक्लुस्किगंज की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया है।

गिरफ्तारी की मांग
VHP के कार्यकर्रता हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। अलग-अलग जत्थों में पूरे इलाके में जुलूस निकाल रहे हैं। ये सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और चक्का जला कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता डकरा गुरुद्वारा चौक पर संगठन के कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए हैं। मुकेश सोनी की पत्नी प्रीति सोनी ने बताया कि वे दो दिनों से टेंशन में थे। लेकिन उन्होंने कुछ साझा नहीं किया। शाम में दुकान बंद कर कहा था चिल्ली लेकर आ रहे हैं। आधे घंटे बाद फोन आया कि गोली लग गई है ।