logo

अमन साव गिरोह का अपराधी 20 पिस्टल और 50 कारतूस के साथ गिरफ्तार 

12279news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

अमन साव गिरोह के एक अपराधी को दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। अपराधी विकास आनंद महाराष्ट्र के जलगांव से पकड़ा गया है। विकास आनंद सोशल मिडिया के जरिये हथियार सप्लाई का काम कर रहा था। वह वॉट्सएप और टेलीग्राम पर एमपी के आर्म्स सप्लायर से हथियार का डिलिंग करता था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच को उसके पास से 20 पिस्टल और 50 कारतूस मिले हैं। 

पुलिस मान रही है बड़ी कामयाबी
बीते 25 अगस्त को भी दिल्ली पुलिस ने रोहिणी इलाके से राजेन्द्र बरनाला और बब्लू सिंह को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से 18 पिस्टल और 60 कारतूस मिले थे। वे दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले है। राजेन्द्र ने बताया था कि वो पंजाब, हरियाणा और झारखंड में अमन साव को हथियार सप्लाई करता था। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है। 

राजेंद्र ने ही किया खुलासा 
राजेन्द्र बरनाला ने ही पुलिस बताया कि विकास आनंद नाम का शख्स अमन साव गिरोह में है। वो जल्द ही हथियारों की बड़ी खेप सप्लाई करने वाला है। इसी निशानदेही पर पुलिस ने जलगांव से विकास आनंद को गिरफ्तार किया। विकास आनंद ने पूछताछ में बताया कि अमन साव झारखंड का एक बड़ा गैंगस्टर है और उसी के कहने पर वह राजेन्द्र सिंह और निहंग सिंह से हथियार लेता था। 

सोशल मीडिया से होती थी डील 
सभी अपराधी हथियारों की डीलिंग सोशल मिडिया एप्प से करते थे। ये लोग वॉट्सएप, टेलीग्राम पर बात करते थे।  विकास आनंद ने स्पेशल सेल को बताया की अमन साव उसका पड़ोसी हैं। वह पहले कोई और काम करता था, लेकिन लॉकडाउन में सब चौपट हो गया तो वह इस धंधे से जुड़ गया।