logo

Corona & Bollywood : अक्षय हुए कोरोना निगेटिव, पत्नी ट्विंकल ने दी स्वस्थ होने की जानकारी

7361news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने सोमवार को अक्की के फैंस को यह जानकारी दी कि अभिनेता कोरोनो वायरस (Corona Virus) से ठीक हो चुके हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित होने के बाद अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी पत्नी ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर अपना और सुपरस्टार अक्षय का कैरिकेचर शेयर करते हुए अभिनेता के स्वास्थ्य अपडेट को साझा किया। बता दें कि पोस्ट में ट्विंकल ने लिखा कि अभिनेता स्वस्थ और सुरक्षित हैं। 

रामसेतु की शूटिंग के दौरान हुये थे संक्रमित
बता दें कि 4 अप्रैल को अक्षय का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। जिसके एक दिन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 53 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया द्वारा अपने फैंस को जानकारी दी थी कि उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कोरोना से संक्रमित होने से पहले अभिनेता अपनी आगामी फिल्म राम सेतु की शूटिंग कर रहे थे और फिल्म से जुड़े 45 क्रू मेंबर कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।