logo

रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश बने एके राय, पाकुड़ और जमशेदपुर को भी मिले नये जज

14544news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने कई न्यायाधीशों का ट्रांसफर किया है। हजारीबाग जिले के मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके राय को रांची सिविल कोर्ट का जज बनाया है। वहीं गिरिडीह के फैमिली कोर्ट की प्रधान जज कुमारी रंजना अस्थाना को पाकुड़ जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। जबकि गढ़वा जिले के फैमिली कोर्ट के चीफ जस्टिस अनिल कुमार मिश्रा को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में जमशेदपुर ट्रांसफर किया गया है।  

झालसा के सचिव थे एके राय 
रजिस्ट्रार जनरल ने तीनों न्यायाधीशों के ट्रांसफर संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि रांची सिविल कोर्ट के जज नवनीत कुमार को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया है। जिसके बाद से रांची सिविल कोर्ट में न्याययुक्त का पद प्रभार पर था। गौरतलब है कि हजारीबाग जिला जज नियुक्त होने से पहले एके राय झालसा के सचिव भी रह चुके हैं।