logo

बहन से झगड़े के बाद नाबालिग ने कर ली ख़ुदकुशी, घर पर नहीं था कोई

बहन से झगड़े के बाद नाबालिग ने कर ली ख़ुदकुशी, घर पर नहीं था कोई
द फॉलोअप टीम,पलामू : 
जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डाली में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी से उसकी बहन की कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्सा होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के वक्त घरवाले कहीं बाहर गए हुए थे। 

क्या था मामला 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भगेडन सिंह की 16 वर्षीय पुत्री कविता सिंह ने बुधवार शाम को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। और परिवार के लोग जंगल में महुआ चुनने के लिए गए हुए थे, कविता घर पर अकेली थी। बताया जा रहा है घटना से पहले मृतक का उसकी बहन से किसी बात पर विवाद हो गया था। शाम को परिजन घर लौटे तो कविता ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में डाली पंचायत के मुखिया अमित जायसवाल ने बताया कि बहन के साथ कहासुनी के बाद कविता ने खुदकुशी की है।