logo

8 साल बाद फिर उसी घर बहू बनी गुड़िया, जहां 2 साल बाद ही हो गई थी पति की मौ'त  

15613news.jpg

द फॉलोअप टीम, गिरिडीह: 
बगोदर प्रखंड के संतुरपी गांव की एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक विधवा का हाथ फिर से उसी घर के लड़के ने थाम लिया जिस घर की वो 8 साल पहले बहू थी। शादी के 2 साल बाद ही पति की मौत हो गयी थी। जिसके बाद ससुराल से रिश्ता तोड़कर महिला अपने मायके चली गई थी। अब 8 साल बाद अपने देवर से शादी रचा ली और फिर उसी घर की बहू बन गई। दोनों ने अपनी खुशी से यह शादी की है। लोग दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं। महिला का नाम गुड़िया देवी है। 

2010 में शादी हुई थी 
गुड़िया की शादी संतुरपी निवासी अर्जुन सिंह से 2010 में हुई थी।  शादी के दो साल बाद अर्जुन की मौत हो गई। गुड़िया ससुराल को छोड़कर अपने घर वापस चली गई। आठ साल बाद गुड़िया के देवर गंगाधर ने फिर से उसका हाथ थाम लिया। दोनों परिवार का रिश्ता एक बार फिर से जुड़ गया । 

सबने दी बधाई
नये जोड़े ने बताया कि परिजनों की रजामंदी से दोनों की शादी हुई है। दोनों शादी के बाद काफी खुश हैं। सबने गुडिया और गंगाधर को शुभकामनाएं दी। वहीं दोनों परिवार के लोगों ने भी खुशी जाहिर की है।