logo

रिप्ड जींस की चर्चा में घुसीं कंगना रनौत, सीएम तीरथ सिंह की टिप्पणी का किया समर्थन

6607news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई:
महिलाओं के रिप्ड जींस पहनने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने टिप्पणी कर दी। ये बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना हुआ है। अब इस बहस में अभिनेत्री कंगना रनौत भी शामिल हो गई हैं। जहां बाकी लोग मुख्यमंत्री रावत के टिप्पणी की आलोचना कर रहे है वहीं कंगना उनकी बातों का समर्थन करती नजर आ रही है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वह रिप्ड जींस पहने हुई हैं।  साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है।  

क्या लिखा कंगना ने ट्वीट में 
कंगना ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा है कि अगर आप रिप्ड जींस पहनना चाहते हैं, तो ध्यान दें कि इसमें उतनी ही कूलनेस हो, जितनी इन तस्वीरों में है। कंगना ने लिखा कि ऐसी रिप्ड जींस पहनिये जिससे आपका स्टाइल दिखे ना कि ऐसा लगे कि आप एक बेघर भिखारी हैं और उन्हें अपने माता-पिता से पैसा नहीं मिलता है। वैसे आज कल ज्यादातर युवा इन दिनों ऐसे ही दिखते हैं। 

क्या कहा था तीरथ सिंह रावत
मुख्यमंत्री रावत ने रिप्ड जींस पहनने वाली महिलाओं पर टिप्पणी की थी  जिसके बाद ये मामला आग की तरह सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगा। ये टिप्पणी मुख्यमंत्री रावत ने अपनी एक महिला सह-यात्री को लेकर की थी, जो फ्लाइट में उनके बगल में बैठी थीं और एनजीओ चलाती हैं। उनकी पोशाक के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया था कि ऐसी महिला किस तरह के 'संस्कार'  देगी, जो ऐसी फटी हुई जींस पहनकर अपने घुटने दिखा रही हों।