द फॉलोअप टीम , मुंबई :
कोरोना का कहर देश में काफी तेज़ी से दुबारा हो रहा है। इससे आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के सितारों को भी अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। बता दें कि आमिर खान, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, बप्पी लाहिरी जैसे सितारों के बाद बॉलीवुड की डीवा आलिया भट्ट कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने अपने आप को घर में क्वारंटाइन कर रखा है। अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी।
सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रहीं है आलिया
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'हैलो सभी को, मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है और मैं घर पर क्वारंटाइन में हूं। मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आपके सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं। कृपया सुरक्षित रहें। ध्यान रखे। '