द फॉलोअप टीम, पटना:
राजद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने लोजपा विवाद में चिराग पासवान का पक्ष लिया है। कहा है कि पार्टी की जड़ चिराग हैं, बाकी लोग (उनका संकेत पशुपति कुमार गुट की ओर था) शाखाएं हैं। शाखा के अलग हो जाने से कुछ नहीं होता। जड़ से फिर शाखाएं निकल जाती हैं। मीडिया से उन्होंने बताया कि रामविलास पासवान ने परिवार को संभाल कर रखा, उन्हेंं उनकी हैसियत से अधिक सम्मान दिया। यह उनका बड़प्पन था। क्या चिराग राजद के निकट आएंगे। उनका कहना रहा कि उन्हें बिल्कुल महागठबंधन के साथ आना चाहिए। तेजस्वी और चिराग दोनों युवा हैं। बिहार को इसका लाभ ही मिलेगा। संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
पारस के घर पर चिराग समर्थकों का प्रदर्शन
चिराग पासवान के कल से सक्रिय हो जाने से उनके समर्थकों में जान आ गई है। पटना में नजर दौड़ाएं तो पार्टी के लोग आज भी उनके साथ एकजुट दिखलाई पड़ रहे हैं। कल कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में लगी बागी नेताओं की तस्वीरों पर कालिख पोत दी थी। आज भी पटना में पशुपति पारस के घर के बाहर चिराग पासवान के समर्थक जुटे। उनके विरोध में नारोबाजी की। जमकर प्रदर्शन किया। घर के बाहर प्रदर्शन पर पशुपति पारस बोले, लोकतंत्र है और ऐसा होता रहता है।
शेर का बेटा हूं, लंबी लड़ाई लड़ूंगा: चिराग
इधर लोजपा में मचे घमासान पर चिराग पासवान नेकहा कि इस पूरे मामले में जेडीयू का हाथ, डिवाइड करना उनकी फितरत। चिराग ने दावा किया है, पार्टी का अध्यक्ष अभी भी मैं हूं। पार्टी को तोड़ने में जदयू का हाथ है। शेर का बेटा हूं। लंबी लड़ाई लड़ूंगा।