द फॉलोअप टीम, महेन्द्रगढ़:
हरियाणा के महेन्द्रगढ़ से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब दर्जन भर लोग एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। युवक पिछड़ी जाति का है जिसका नाम गौरव यादव है। गौरव यादव पर बेरहमी से लाठी-डंडा बरसाया गया जिसमें वह बुरी तरह घायल हुआ, गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कार्य गया था लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वीडियो में बदमाश, गौरव को बीच-बीच में पानी भी पिलाते दिख रहे हैं।

9 अक्टूबर की है घटना
बताया जा रहा है कि यह घटना 9 अक्टूबर की है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। गौरव यादव 9 अक्टूबर की दोपहर बाइक पर अपने घर लौट रहा था। तभी उसे रास्ते में गांव मालड़ा में नहर के पास रवि, कप्तान, अजय और मोहन समेत 10 से अधिक लोगों ने रोक लिया। इससे पहले गौरव कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गौरव की मौत का कारण बेरहमी से पिटाई है। 
1 आरोपी गिरफ्तार हुआ है
घटना के वक़्त एक आरोपी घटना का वीडियो बना रहा था, बाकी लोग गौरव पर लाठी-डंडों की बौछार कर रहे थे। उसे बचाने के लिए एक व्यक्ति आता है, जिसे आरोपी वहां से हटा देते हैं। महेन्द्रगढ़ पुलिस ने मामले में 6 नामजद सहित 6 से ज्यादा लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। एक आरोपी विक्की को गिरफ्तार किया गया है।