logo

बिहार में मिला सोने का खजाना, बदल जाएगी राज्य की सूरत ! 

15748news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमुईः
बिहार के लिए खुशखबरी हैछ। बिहार जल्द ही मालामाल होने वाला है। बिहार के जमुई जिले में देश का सबसे बड़ा खजाना है। जमुई में सोने का खदान मिला है। खदान में इतनी सोने मात्रा है, जितना देश में कहीं और नहीं है। केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने यह जानकारी दी है। बीजेपी के अध्यंक्ष और लोकसभा सदस्यज संजय जायसवाल ने शीतकालीन सत्र के दौरान इस संबंध में केंद्र सरकार से जानकारी मांगी थी। उन्होंने पूछा था कि क्या वाकई देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार बिहार में है? इसके जवाब में ही प्रह्लाद जोशी ने इस बात की पुष्टि की। 

प्रह्लाद जोशी ने क्या जानकारी दी
प्रहलाद जोशी ने बताया कि देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्वर्ण अयस्क भंडार है, जिसमें 654.74 टन स्वर्ण धातु है। इसमें 44 फीसद सोना अकेले बिहार में ही पाया गया है। जमुई जिले के सोनो क्षेत्र में 37.6 टन धातु अयस्क सहित 222.885 मिलियन टन स्वर्ण धातु से संपन्न भंडार मिला है। ऐसे में  स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब सिर्फ यहां के लोगों की ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की सूरत बदल जाएगी। 

मिट्टी में पाया जाता है सोना 
सोने को लेकर दशकों से जमुई चर्चा में रहा है। यहां के लोगों के मुताबिक बहुत पहले से यहां की मिट्टी में सोने के छोटे-छोटे टुकड़े पाए जाते थे। बहुत पहले लोग करमटीया इलाके के मिट्टी को पानी में धुलकर और छानकर सोना निकाल लेते थे। अब इतने बड़े सोने की खदान मिलने की खबर से यहां के लोग ख़ुशी से झूम रहे हैं।