logo

सड़क हादसा! बाइक और साइकिल के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसा! बाइक और साइकिल के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
द फॉलोअप टीम, दुमका: 
राज्य में सड़क हादसे (road accident) थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र (shikarpada police station) के कुशबना गांव के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से बाइक सवार संदीप किस्कू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र ( shikarpada police station) के कुशबाना गांव में एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार संदीप किस्कू की मौके पर ही मौत हो गई है  जबकि साइकिल सवार मंडल सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक संदीप मसानजोर थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव का रहने वाला था। वहीं साइकिल सवार शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सराय बिंदा गांव के रहने वाला है। 

ये भी पढ़ें.....

शिकारीपाड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लिया
घायल मंडल सोरेन घर से शिकारीपाड़ा जा रहा था। उस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो जाने से ये घटना घटी। शिकारीपाड़ा पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।