logo

दंपत्ति ने महज 17 महीने में की 1 करोड़ 75 लाख रुपये की बचत, आप भी जानिए सेविंग का ये तरीका

12830news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

महंगाई इतनी बढ़ गई है कि बचत करना काफी मुश्किल काम है। सेविंग और भी मुश्किल तब हो जाती है जब आपके ऊपर पहले से ही कर्ज हो। एक कपल ने बताया है कि किस तरह से उन्होंने जीवन में कुछ परिवर्तन करके अपने कर्ज को कम कर लिया है। उनके जीवन में आये बदलाव को हम आपको भी बताते है ताकि आप भी इस कपल से प्रेरित होकर अपने कर्ज के बोझ को कुछ कम कर सकते है और बचत भी कर सकते है। बचत का तरीका काफी अनोखा है। 

परिवार ने ऐसे किया खर्चों को कम
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाली शैनन और उनके पति ने अपने खर्चों में बड़ी कटौती की है। इस कपल ने फर्नीचर से लेकर अपने खाने तक में कटौती की है।  शैनन ने बताया कि वह हर सप्ताह किराने का बजट 7,327 रुपये का बनाते हैं। कपड़े या इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने से पहले वह बड़ी सेल का इंतजार करते हैं। पहले वह 3000 वर्ग फुट वाले किराये के घर में रहते थे लेकिन अब से 1000 वर्ग फुट वाले घर में रहने लगे है। इससे उनका हर महीने 86,405 रुपये की बचत हुई है। इस परिवार ने नई कारें भी बेच दीं हैं और पुरानी कारें खरीद लीं है। इससे उन्हें हर माह 57 हजार की बचत हुई है। यह परिवार अब बाहर डिनर के लिए भी नहीं जाते हैं। इससे इनकी हजारों रुपये की बचत होती है।  

4 करोड़ 66 लाख से घटाकर 1 करोड़ 3 लाख 
अपने जीवन की विभिन्न कार्यशैली और खर्चों में कटौती करके शैनन के परिवार ने अपना कर्ज काफी कम कर लिया है। इस परिवार  में पांच लोग हैं, जो कर्ज को जल्द से जल्द चुकाना चाहते हैं। परिवार अपने टिकटॉक अकाउंट पर वीडियो अपलोड करते हैं। कर्ज में डूबे इस परिवार ने अपने कर्ज को 4 करोड़ 66 लाख से घटाकर 1 करोड़ 3 लाख  रुपये कर लिया है। ये काम उन्होंने सिर्फ 17 महीने में किया है। परिवार अब दूसरे लोगों से अपने सुझावों को ऑनलाइन साझा करते हैं, ताकि लोगों को बचत की तरकीब मालूम हो सके