logo

National : अबू धाबी एयरपोर्ट के पास ड्रोन से हमला, 2 भारतीय और 1 पाकिस्तानी नागरिक की जान गई

2badceda-20b5-4aaa-b42e-1bd1bd45de04.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में ड्रोन के जरिये हमला किया गया। हमले में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है। दुबई की अल-अरबिया इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक हमले में मारे गये तीन लोगो में से 1 पाकिस्तानी और 2 भारतीय नागरिक थे। हमले में 6 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मिली जानकारी के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर 2 धमाके हुये थे। 

अबू धाबी एयरपोर्ट के पास ड्रोन से धमाका
गौरतलब है कि हमले की जिम्मेदारी यमन-ईरान गठबंधन वाले हुती विद्रोहियों ने ली है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को अबू धाबी एयरपोर्ट के नजदीक धमाके की 2 घटनायें हुीं। इसकी जिम्मेदारी हुती विद्रोहियों ने ली। अबू धाबी पुलिस का कहना है कि मुसफ्फाह इलाके में एक तेल भंडारण केंद्र के पास तीन तेल टैंकरों में ये धमाका हुआ, जबकि दूसरा धमाका अबूधाबी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नजदीक एक निर्माण स्थल पर हुआ था।