logo

सरकारी प्रयास लाया रंग, झारखंड के 15 युवाओं को पुणे में मिली नौकरी

सरकारी प्रयास लाया रंग, झारखंड के 15 युवाओं को पुणे में मिली नौकरी

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पहल रंग ला रही है। राज्य के 15 युवाओं को पुणे में नौकरी मिली है। ये सभी युवा बड़की सरैया नगर पंचायत के हैं। इन्हें कंपनी साढ़े 17 हजार रुपए मासिक वेतन का भुगतान करेगी। नगरीय प्रशासन निदेशालय ने इनको दो माह का प्रशिक्षण  CIPET से दिलाया था।सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र दिया गया। इनमें कई लड़के ऐसे हैं जो मैट्रिक के बाद इंटरमीडिएट और कुछ स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। मौके पर नगरीय प्रशासन निदेशालय की निदेशक विजया जाधव, सहायक निदेशक शैलेश प्रियदर्शी, CIPET के संयुक्त निदेशक प्रवीण बी बाचव और बी स्ऋकर ,राज्य मिशन प्रबंधक कुमार बम,स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पीआरओ अमित कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

 

निदेशक ने दिया नियुक्ति पत्र

नगरीय प्रशासन निदेशालय की निदेशक विजया जाधव नें युवाओं को नियुक्ति पत्र देने से पहले कई आवश्यक सुझाव भी दिए। कहा कि आप सभी युवाओं को यहीं नहीं रुकना है आप अपने कार्य में निपुण होकर आगे का अवसर तलाशें और आगे की पढ़ाई भी जारी रखें। अपने शहर से दूर जा रहे हैं तो संयमित होकर कार्य करें और अपनी आमदनी से कुछ बचत कर परिवार को भी आर्थिक मदद पहुंचाएं । उन्होंनें युवाओं से यह भी आग्रह किया कि वो ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को इन योजनाओं के बारे में बताएं ताकि उनको इसका लाभ मिल सके। उन्होंनें कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के आशीर्वाद से और नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे जी के मार्ग दर्शन में हम और भी युवाओं को इस प्रकार की नौकरी उपलब्ध करानें के दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।

DAY-NULM के तहत मिली नौकरी

दरअसल दिनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक EST & P अंतर्गत बड़की सरैया नगर पंचायत के कुल 16 युवकों को Central Institute of Petrochemicals Engineering & Technology  (CIPET) के द्वारा रांची झारखंड में 480 घंटे का Mechine Opretor Assistant Plastic processing के जॉब रोल पर आवासीय प्रशिक्षण दिया गया था जिसके बाद पुणे की जयहिंद ऑटोटेक इंडस्ट्रीज नें 16 में से 15 युवाओं को कैंपस सेलेक्शन के तहत 17500रु/ प्रति माह पर रख लिया है और राज्य सरकार के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। ये सभी युवा 22 नवंबर को हीं पुणे के लिए रवाना हो गए। ये य़ुवा इंजेक्शन मशीन,मॉडलिंग मशीन और एक्जेक्यूटर चलाने के लिए प्रशिक्षण लिए हैं। खास बात ये भी है कि इन युवाओं को नौकरी लगने के बाद भी तीन माह तक राज्य सरकार 1500 रुपए प्रति माह की दर से सहयोग राशि भी देगी।

नौकरी पाकर छुपते न छुपी युवाओं की खुशी

मौके पर नियुक्ति पत्र लेनेवाले वाले युवाओं में गजब की खुशी दिखी और उन्होंनें सरकार की योजना और माननीय मुख्यमंत्री को विशेष रुप से धन्यबाद कहा। नियुक्ति पत्र लेनेवाले बड़की सरैया के आदित्य कुमार नें बताया कि फसके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नही है इस नौकरी से उसके घर की माली हालत ठीक होगी । वो स्नातक की पढ़ाई कर रहा है और आगे भी अब पढ़ाई जारी रख सकता है। बड़की सरैया के हीं अजीत कुमार ने भी कहा कि मुझे पता चला कि नगरपालिका में ऐसी कोई योजना चल रही है इसी क्रम में नगर पंचायत के सिटी मैनेजर मुझसे संपर्क किए और प्रशिक्षण के लिए काउंसेलिंग कराया। अब मुझे पुणे जैसे जगह पर नौकरी मिली है मैं बेहद खुश हूँ।