logo

तेजस्वी पहुंचे पटना, चिराग को न्यौता-तय करें किधर जाएंगे गोलवलकर या बाबा साहब के समर्थकों की ओर

10063news.jpg
द फॉलाअप टीम, पटना:
बहुत दिनों बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उन्‍होंने मीडिया से बातचीत की। लोजपा की टूट और चिराग पासवान से जुड़ा पहला सवाल जब उनके सामने आया तो वो बोले, हमलोगों ने उन्हें खुला न्यौता दे रखा है। अब चिराग भाई को तय करना है कि वे किधर जाएंगे। बंच ऑफ थॉट्स (गुरु गोलवरकर की पुस्तक) के पुरजे के साथ रहेंगे या बाबा साहेब (डॉ बीआर अंबेडकर) ने जो संविधान लिखा उसका साथ देंगे। उनका संकेत साफ रहा कि चिराग महागठबंधन की ओर आएंगे या संघ या भाजपा का साथ देंगे, चिराग पासवान को इसे तय करना है।

जल्द लालू यादव आएंगे बिहार
बहुत दिनों से सियासी हलके में यह बात चल रही है कि नीतिश कुमार की सरकार बहुत दिनों तक नहीं चल सकती है। सरकार में शामिल पूर्व सीएम जीतनराम मांझी और वीआइपी पार्टी के मुकेश सहनी की लालू यादव से कुछ दिनों पहले हुई बातचीत के अर्थ अब खुलने की संभावना जतायी जा रही है। तेजस्‍वी ने आज बताया कि लालू यादव जल्दी ही बिहार लौटेंगे। वे डॉक्टर की निगरानी में हैं। जल्द उनका पटना आना हो सकता है।

लोजपा में टूट के मास्टनरमाइंड नीतीश 
तेजस्वीे ने नीतीश को लोजपा में टूट का मास्टलरमाइंड बताया है। हालांकि वो कह रहे हैं कि उन्हें  कुछ पता नहीं, पत्रकार के यह कहने पर तेजस्वीे बोले, उन्हें क ख ग घ , ए बी सी डी कुछ पता नहीं रहता है। वे न सुबह अखबार पढ़ते हैं और न कुछ ... 27 जिलों में पेट्रोल 100 पार हो गया, उन्हें यह भी बता नहीं कि बाढ़ है। पुल फिर से टूट रहे हैं। रोजगार की तलाश में युवा डिग्री लेकर भटक रहे हैं। नीतीश कुमार जोड़-तोड़ तिकड़म से मुख्यमंत्री बने हुए हैं।