logo

दिग्विजय के मशवरे पर बिहार में राजनीति गरमायी, जदयू का पलटवार- खुद को और कांग्रेस को बचाएं

दिग्विजय के मशवरे पर बिहार में राजनीति गरमायी, जदयू का पलटवार- खुद को और कांग्रेस को बचाएं
द फॉलोअप टीम, पटना:
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा सीएम नीतीश कुमार दिए गए मशवरा देने के मामले में अब बिहार में राजनीति गरमा गई है। अब इस मसले पर जेडीयू ने पलटवार करते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के बाद अब बिहार को भी बर्बाद करना चाहते हैं। कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि वह पहले ही मध्य प्रदेश को बर्बाद कर चुके हैं और अब वे बिहार को भी बर्बाद करना चाहते हैं। यह बेहतर होगा कि वह अपना मशवरा खुद को और कांग्रेस को दें,  जदयू को इसकी जरूरत नहीं है। 

दिग्विजय ने क्या कहा था?
बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  का साथ छोड़कर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को आशीर्वाद देना चाहिए।  पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, कि भाजपा और संघ अमरबेल के समान हैं, जिस पेड़ पर लिपट जाती हैं वह पेड़ सूख जाता है, लेकिन वे खुद पनपती जाती हैं। नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है, आंदोलनों मे जेल गए है। भाजपा-संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए। 

ये भी पढ़ें.......

'कांग्रेस ख़ुद अमरबेल में फंसी हुई है' 
दिग्विजय सिंह के इस बयान पर फायरब्रांड भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के ऊपर ही कांग्रेस के कुछ अमरबेल लटके हुए हैं, जो पार्टी को धीरे-धीरे ख़त्म कर रहे हैं। बिहार में भी घटकर 19 सीटों पर आ गई और कांग्रेस ख़ुद अमरबेल में फंस गई है