द फॉलोअप डेस्क
अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratistha) के बाद यहां आरती और पूजा-अर्चना के लिए टाइम-टेबल निर्धारित कर दिया गया है। इन आयोजनों में आमजन भी हिस्सा ले सकेंगे। राम मंदिर ट्र्स्ट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आमजन कल यानी 23 जनवरी से आरती और पूजा में भाग ले सकेंगे। ट्रस्ट ने कहा है कि भक्त दो पाली में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। पहली पाली सुबह 7 बजे से शुरू होकर 11.30 बजे तक समाप्त हो जायेगी। वहीं, दूसरी पाली का समय 2 बजे से शाम 7 बजे तक की होगी। दर्शकों को मंदिर में एंट्री से पहले जांच के कुछ चरणों से गुजरना होगा।

कब होगी आरती
राम मंदिर ट्रस्ट ने आगे जानकारी दी है कि सुबह और शाम दोनों समय की आरती के लिए पुरोहित निश्चित कर दिये गये हैं। राम मंदिर में सुबह 6.30 बजे जागरण और श्रंगार आरती होगी। आरती में शामिल होने के लिए भक्तों को एक दिन पहले ट्रस्ट के पास बुकिंग करानी होगी। वहीं, शाम की आरती में शामिल होने के लिए इसी दिन दर्शन के समय बुकिंग की व्यवस्था होगी। शाम की आरती का समय 7 बजे निर्धारित किया गया है। कहा कि मंदिर में एंट्री बिना बास के नहीं मिलेगी। ट्रस्ट के दफ्तर में पास के लिए आवेदन देना होगा। आवेदन के समय पहचान के लिए आधार या अन्य दस्तावेज साथ लाने होंगे।

पीएम मोदी ने तोड़ा उपवास
इधर, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपना 11 दिनों को उपवास समाप्त कर दिया है। संत स्वामी गोविंद देव ने उनको चरणामृत देकर उपवास की समाप्ति की घोषणा की। गोविंद ने इस समय बताया कि पीएम मोदी को संतों ने 3 दिनों के व्रत के लिए कहा था। लेकिन पीएम मोदी ने 11 दिनों के उपवास का निश्चय किया और इसे पूरा भी किया। गोविंद देव ने मोदी की उपवास समाप्ति पर कहा कि पीएम मोदी शिवाजी के बाद ऐसे दूसरे शासक हैं, जिसमें भक्ति का ऐसा भाव और समपर्ण दिखाई पड़ा है। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना राजर्षि से करते हुए कहा कि वे ऐसे व्यक्ति हैं, जो कठोर से कठोर तप से भी विचलित नहीं हुए।
