अगरतल्ला:
माणिक साहा (Manik Saha) त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बन गये हैं। साहा ने रविवार को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। गौरतलब है कि पूर्व मुख्मयंत्री बिप्लव देव (Biplab Dev) के इस्तीफे के बाद माणिक साहा को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। कहा जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर ये बदलाव किया गया है। त्रिपुरा में 8 महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं।

विकास के मुद्दे के साथ आगे बढ़ेंगे
इधर, शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से मुखातिब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि हम पीएम मोदी और विकास के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ेंगे। हम त्रिपुरा के लोगों के मुद्दों को को हल करने के सात-साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी काम करेंगे। माणिक साहा ने कहा कि हमारे लिए लोगों की विकास प्राथमिकता है ना की राजनीतिक चुनौती।
सीएम विप्लव देव ने दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे विप्लब देव ने इस्तीफे का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि आलाकमान का जो निर्देश होगा मैं करूंगा। दिल्ली प्रवास के दौरान विप्लब देव ने पीएम मोदी (Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से अलग-अलग मुलाकात की थी। कयास हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी विप्लब देव को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। चर्चा है कि उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।