logo

पश्चिम बंगाल मतदान के दौरान महिला की मौत, बूथ पर लगी कतार में गश खाकर गिरी

ुोेप.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान एक महिला की मौत की सूचना है। घटना मालदा जिला के मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कंदारन इलाके में  एक पोलिंग बूथ की है। बताया जाता है कि महिला वोट डालने के लिए कतार में लगी थी और तभी गश खाकर गिर पड़ी। बेहोशी की हालत में महिला को घर लाया गया और जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के बेटे ने दावा किया है कि महिला को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। उनको अचानक हार्ट अटैक आया। 


बड़े भाई के साथ वोट डालने आई थी
मृत महिला के बेटे सन्नी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उनकी मां उनके बड़े भाई के साथ वोट डालने  गई थी। वोटिंग के लिए उनका नंबर आने ही वाला था कि वह कतार में ही गिर पड़ीं। सन्नी का कहना है कि पोलिंग बूथ में ही उनकी मां का निधन हो गया था। 


कोई बीमारी नहीं थी महिला को 
सन्नी ने बताया कि उनकी मां को बीमारी नहीं थी और ना ही उनको कोई गंभीर बीमारी थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनकी मां को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था और वहां दवाई दिए जाने के बाद उनकी तबीयत बिलकुल ठीक थी। वोटिंग के बीच महिला की हार्ट अटैक से मौत को लेकर पोलिंग बूथ में व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गर्मी का मौसम है।

Tags - West Bengal Malda Election Voting Death Breaking News Heart Attack Polling Booth