डेस्क :
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय सेना में 'अग्निपथ' योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत युवाओं की सेना में भर्तियां अनुबंध आधारित की जाएगी। चार सालों के लिए सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जायेगा। इनमें से 25 प्रतिशत लोगों को नियमित किया जाएगा और बाक़ियों को नौकरी से हटना होगा। यूपी पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गाँधी ने ट्वीट केंद्र की इस योजना पर सवाल उठाये है।

देश के अलग -अलग हिस्सों में विरोध के बीच भाजपा सांसद का सवाल
नई सेना भर्ती योजना अग्निवीर की घोषणा के बाद से ही देश भर में इसे लेकर चर्चा हो रही है। देश के कई हिस्सों में अग्निपथ योजना का विरोध किया जा रहा है और इस युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला बताया जा रहा है। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना में 'अग्निपथ' योजना की घोषणा की थी। देशभर में हो रहे चर्चा के क्रम में भाजपा नेता और सांसद वरुण गांधी ने राजनाथ सिंह को टैग करते हुए ट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने राजनाथ सिंह को लिखा दो पन्नों को भी संलग्न किया है।

वरुण गाँधी ने कहा - योजना को लेकर युवाओ के मन में कई सवाल
वरुण गाँधी ने पत्र के मध्यम से कहा कि आदरणीय राजनाथ सिंह जी अग्निपथ योजना को लेकर देश के युवाओं के मन में कई सवाल हैं। युवाओं को असमंजस की स्थिति से बाहर निकालने के लिए सरकार अतिशीघ्र योजना से जुड़े नीतिगत तथ्यों को सामने रख कर अपना पक्ष साफ करे। इससे देश की युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग सही दिशा में हो सके।
आदरणीय @rajnathsingh जी,
— Varun Gandhi (@varungandhi80) June 16, 2022
'अग्निपथ' योजना को लेकर देश के युवाओं के मन में कई सवाल हैं।
युवाओं को असमंजस की स्थिति से बाहर निकालने के लिए सरकार अतिशीघ्र योजना से जुड़े नीतिगत तथ्यों को सामने रख कर अपना पक्ष साफ करे।
जिससे देश की युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग सही दिशा में हो सके। pic.twitter.com/6UkcR4FEBJ
सेना से रिटायर्ड सैनिको को आसानी से नहीं मिलती
अपने ट्वीट के साथ संलग्न इस पत्र में वरुण गांधी ने लिखा है कि सेना में 15 साल की नौकरी के बाद रिटायर हुए नियमित सैनिकों को कॉर्पोरेट सेक्टर नियुक्त करने में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। ऐसे में चार की अवधि के बाद इन अग्निवीरों का क्या होगा? वरुण गांधी ने लिखे पत्र में वेतन और दूसरी चीज़ों को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
