द फॉलोअप डेस्कः
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया था कि वर्तमान में रेलवे में 3 लाख से अधिक पद खाली हैं। जिसे जल्द ही भरा जाएगा। अब ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद लोगों ने रेल मंत्रालय पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। लोग पूछ रहे हैं कि जो लाखों पद खाली हैं उसे भरा क्यों नहीं गया। कई लोगों को कहना है कि यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि रेलवे में कर्मचारियों की कमी है। जब इतनी भारी संख्या में कर्मयारियों की कमी रहेगी तो यह स्वाभाविक है कि ऐसे हादसे होंगे। सीमित कर्मचारियों को अधिक काम का बोझ दिया जाता है यह भी एक वजह है हादसों को न्योता देने का। माले विधायक विनोद सिंह ने भी इस बाबत एक फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया है और रिक्तियों के बारे में बताया है।

भविष्य में हादसों को नकारा नहीं जा सकता
रेल विभाग में सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। रेलवे एक संवेदनशील विभाग है। यदि पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जाएगी तो फिर सभी कार्य प्रभावित होंगे। नियोजित कर्मचारी ओवरटाइम करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में रेलवे की सुरक्षा में बड़ी गलतियां होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। 1 जनवरी 2023 तक खाली पड़े पदों की संख्या 3 लाख 1 हजार 750 है। इसमें पूर्व तट रेलवे में खाली पदों की संख्या 8,383 है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N