द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के कौशांबी शहर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। विस्फोट में अबतक कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में पटाखा फैक्ट्री का मालिक भी शामिल है। मिली खबर के मुताबिक 13 लोग अंदर फंसे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस हताहतों की संख्या और विस्फोट के कारणों की पड़ताल में लगी हुई है। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। कम से 10 घायल लोगों को कारखाने के अंदर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली खबर के मुताबिक पटाखा उस समय हुआ जब मजदूर पटाखा बनने के बाद इसकी पैकिंग में लगे हुए थे। पुलिस ने बताया है कि ये पटाखा फैक्ट्री आबादी वाले इलाके से काफी दूरी पर है। इसलिए हताहत वही लोग हुए हैं, जो उस समय फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे। हादसे के समय फैक्ट्री में 24 लोग काम कर रहे थे।

कारखाने में हुई 3 लोगों की मौत
जिले की पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि कम से डेढ़ दर्जन लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। इसी में से एक की मौत हुई है। साथ ही तीन लोगों की मौत कारखाने के अंदर विस्फोट के समय हुई। पुलिस ने बताया है कि पटाखा फैक्ट्री को लाइसेंस दिया गया है औऱ यहां सभी मानकों को पूरा किया जाता है। लेकिन विस्फोट किन कारणों से हुआ, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं, चार लोगों की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार एक – एक कर 8 धमाकें हुए हैं। फायर ब्रिगे़ड की गाड़ी विस्फोट से लगी को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।
सीएम योगी ने दिये आवश्यक निर्देश
दूसरी ओऱ कौशांबी की फैक्ट्री में विस्फोट की जानकारी सीएम आदित्यनाथ योगी ने ली है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य चलाने के आदेश दिये हैं। साथ ही कहा है विस्फोट के कारणों का पता किया जाये। इसमें कोई व्यक्ति अगर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -