logo

देश में पहली बार ट्रांस कपल ने बच्चे को दिया जन्म, पुरुष ने किया था गर्भधारण!

देश में पहली बार ट्रांस कपल ने बच्चे को दिया जन्म, पुरुष ने किया था गर्भधारण!

द फॉलोअप डेस्कः 
 देश में पहली किसी ट्रांस कपल ने बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला केरल का है। हाल ही में कपल जिया और जहाद ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर की थीं। 8 फरवरी को बच्चे का जन्म हुआ है। जिया पवल ने बताया है कि बच्चे का जन्म सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ है। बच्चे का जन्म सिजेरियन सेक्शन से हुआ है। बच्चा और जहाद दोनों स्वस्थ्य हैं। शिशु लड़का है या लड़की यह कपल ने नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि वे यह सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। 


पुरुष है जहाद 
जिया ने हाल में इंस्टाग्राम में बताया था कि उनका पार्टनर जहाद आठ महीने से प्रेग्नेंट है। हम जल्द मां बाप बनने का सपना पूरा करने वाले हैं। जिया और जहाद पिछले तीन वर्षों से साथ रह रहे हैं। कपल को उम्मीद थी कि उनका बच्चा मार्च में दुनिया में आएगा। लेकिन एक महीन पहले ही बच्चे की किलकारी गूंजी है। बता दें कि सर्जरी के जरिये कपल ने जेंडर बदलवाया था। जन्म से पुरुष जिया ने स्त्री बनने का फैसला किया था और जन्म से स्त्री जहाद ने पुरुष बनने फैसला किया था। जहाद को पुरुष बनाने की सर्जरी के दौरान गर्भाशय और कुछ विशेष अंगों को नहीं निकाला गया था। इसी वजह से जहाद ने गर्भधारण किया था। 


ट्रांसजेंडर माता-पिता बनना चाहते हैं 
जिया पावल ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय समाज में निरंतर डर के साए में जीता है। हम सभी चिंतित थे कि समाज क्या सोचेगा। ऐसे कई ट्रांसजेंडर लोग हैं जो माता-पिता बनना चाहते हैं। ऐसे कई ट्रांसजेंडर लोग हैं जिनका गर्भधारण संभव है, लेकिन वे आगे नहीं आ पाते हैं।