logo

पश्चिम बंगाल : बम ब्लास्ट में TMC नेता की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

बम ब्लास्ट में TMC नेता की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

द फॉलोअप डेस्क

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मारग्राम गांव में बीती रात बम ब्लास्ट में TMC नेता की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान न्यूटन शेख के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार गांव में अचानक ब्लास्ट होने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद लोग घटनास्थल पहुंचे तो देखा वहां अफरा-तफरी मची हुई है। मौके पर एक युवक का शव पड़ा हुआ। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल जमीन पर तड़प रहा है। इधर, घटना की सूचना पर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जहां घटना से संबंधित लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हालांकि, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।    

यह भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर कपल अगले माह बनेंगे पैरेंट्स, लड़का देगा बच्चे को जन्म, देश का पहला मामला

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT