द फॉलोअप डेस्क:
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईडी बम की चपेट में आकर डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड के 3 जवान शहीद हो गए। 1 जवान घायल है। घटना प्रदेश के कांकेर और नारायणपुर जिला के सीमा पर हुई जहां आईईडी ब्लास्ट हो गया था। बताया जाता है कि छोटेबेठिया थानाक्षेत्र अंतर्गत घने जंगल में यह घटना हुई। दरअसल, डीआरजी जवानों की टीम नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी बम का पता लगाने और उन्हें डिफ्यूज करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इस दौरान विस्फोट हो गया। बताया जाता है कि ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि 3 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायल जवान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
