logo

UP Election : यूपी के 16 जिलों की कुल 59 सीटों पर 20 फरवरी को होगा मतदान, जानिये हवा का रुख़

यूपी के 16 जिलों की कुल 59 सीटों पर 20 फरवरी को होगा मतदान, जानिये हवा का रुख़

लखनऊ:

यूपी विधानसभा चुनाव का चुनाव अब तीसरे चरण तक आ पहुंचा है। पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट पड़े थे। जबकि दूसरे चरण में नौ जिलों की 56 विधान सभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था।वोटिग के बाद अनुमान लगाया जा रहा कि पश्चिम यूपी की इन सीटों पर भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कांटों की टक्कर रही। राजनीतिक पंडित सपा-रालोद गठबंधन को अधिक सीटें जीतने की बात कह रहे हैं। यह भी कहा जाता है कि यहीं से चली हवा समूचे राज्य के चुनाव पर पड़ती है। अब तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होना है।सुबह 7 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक वोटिंग की जा सकेगी।

इन जिलों में होगी वोटिंग 

तीसरे चरण में 16 जिलों की कुल 59 सीटों पर मतदान होगा। इसमें हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें से इटावा और मैनपुरी को यादव लैंड तक कहा जाता है। इस चरण में मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 15 लाख 75 हजार 430 है।

 

अखिलेश समेत कई वीआईपी मैदान में 

इस चरण में पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई वीआईपी सियासतदां के भाग्य का फैसला होना है। अखिलेश करहल से चुनाव लड़ रहे हैं, उनके मुकाबले भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल सामने हैं। इन दोनों प्रमुख नेताओं के अलावा शिवपाल यादव, सतीश महाना, लुईस खुर्शीद, असीम अरुण और इरफान सोलंकी जैसे दिग्गज चुनावी समर में रहेंगे।