logo

चिंता : केरल में सामने आया मंकीपॉक्स का तीसरा मामला, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने की पुष्टि

केरल में सामने आया मंकीपॉक्स का तीसरा मामला, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने की पुष्टि

डेस्क:
केरल(Keral) में मंकीपॉक्स(Monkeypox) के तीसरे मामले की पुष्टि हुई है। यह युवक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटा है। संक्रमित युवक की उम्र 35 है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज(Veena george) ने बताया कि मलप्पुरम(Malpuram) का रहने वाला युवक छह जुलाई को अपने गृह राज्य(Keral) लौटा था। फिलहाल युवक का तिरुवनंतपुरम के मंजेरी मेडिकल कॉलेज(Medical college) में इलाज चल रहा है। जॉर्ज के मुताबिक, युवक की हालत स्थिर है। 

केरल में ही मिले थे दो और मामले 
देश में अबतक मंकीपॉक्स के कुल तीन मामले सामने आये है। ये तीनो मामले केरल में ही मिले है। केरल राज्य सरकार ने बुधवार को संक्रमित लोगों या जिनमें इसके लक्षण नजर आ रहे हैं उनके पृथक रहने, नमूने एकत्रित करने और उपचार के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी किया था। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक प्रेस विज्ञप्ति में एसओपी का विवरण दिया था, जिसका पालन सभी निजी तथा सरकारी अस्पतालों को करना होगा। 

पिछले 21 दिनों में विदेश यात्रा से लौटे व्यक्ति हो सकते हैं संक्रमित   
कोई भी व्यक्ति जिसने पिछले 21 दिनों में उस देश की यात्रा की है, जहां मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं। उनके शरीर पर अगर लाल धब्बे दिखें या उनमें सिरदर्द, शरीर में दर्द या बुखार जैसे अन्य लक्षण हों तो वे संदिग्ध वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की एसओपी के अनुसार, मंकीपॉक्स के संदिग्ध और संभावित मरीजों का उपचार अलग-अलग होगा और जिला निगरानी अधिकारी (DSO) को तुरंत इस संबंध में सूचना दी जाएगी। राष्ट्रीय विषाणु रोग विज्ञान संस्थान (NIV) द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार नमूने एकत्र किए जाएं और इसे प्रयोगशाला में भेजने के लिए डीएसओ जिम्मेदार होंगे। बता दें कि केरल में बीते 14 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि विदेश से लौटे एक युवक में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे केरल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को तेज बुखार था और शरीर पर छाले भी थी। मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया था कि जिस युवक में लक्षण दिखे हैं, वो यूएई में एक मंकीपॉक्स संक्रमित युवक के संपर्क में आ गया था।