logo

झारखंड : कोरोना की पिछली लहरों का सटीक अनुमान कर चुके प्रोफेसर ने कहा-जुलाई में फिर बढ़ेंगे मामले 

कोरोना की पिछली लहरों का सटीक अनुमान कर चुके प्रोफेसर ने कहा-जुलाई में फिर बढ़ेंगे मामले 

डेस्क :
IIT कानपुर के प्रोफेसर अपने गणतीय मॉडल के आधार पर कोरोना की हर लहर का सटीक आकलन कर चुके हैं। अब प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि अगले महीने यानी जुलाई में कोरोना वायरस के मामले देशभर में बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश में प्रतिदिन 20-25 हजार केस सामने आने की संभावना हैं। 

आने वाले लहर से डरने की जरूरत नहीं- मणीन्द्र अग्रवाल
पद्मश्री सम्मान प्राप्त कर चुके प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने देश भर में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बताया कि सूत्र माडल के आधार पर अध्ययन के अनुसार भारत में कोरोना का यह चरण अब स्थिर हो गया है। वह कहते हैं कि वर्तमान में कोरोना के मामलों में जिस तरह से वृद्धि हो रही है, यह केवल एक छोटी लहर है, जो जुलाई के मध्य में प्रतिदिन 20 से 25 हजार मामलों के बीच चरम पर होगी और इससे डरने की जरूरत नहीं है। 

भविष्य में आयेंगी और भी लहरें 
अध्ययन के आधार पर प्रोफेसर ने भविष्य में इस तरह की और लहरें भी आने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ समय के बाद लोग प्राकृतिक प्रतिरक्षा खो देते हैं। जब तक कोरोना का कोई नया म्यूटेंट नहीं आता है, जो प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता को बाइपास कर सके, तब तक देश में किसी बड़ी लहर की आशंका नहीं है। अब तक के म्यूटेंट ऐसा नहीं कर पाए हैं। प्रोफेसर अग्रवाल ने कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमवाली का पालन करने को जरूरी बताया।