logo

संसद में गूंजी छात्रों की आवाज, जंतर-मंतर पर पहुंचे सपा के सांसद; पटना में RJD का प्रदर्शन

sp7.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी के अलावा लेफ्ट विंग के स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले छात्रों का आंदोलन जारी है। सोमवार को छात्रों का समूह संसद भवन की ओर भारी बारिश के बीच संसद भवन की ओर मार्च कर रहा है। संसद का मानसून सत्र चल रहा है। इस बीच आरजेडी के विधायकों और सांसदों ने छात्रों के समर्थन  में पटना में बिहार विधानमंडल के सामने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सांसदों और विधायकों ने कहा कि देश की शिक्षा के साथ खिलवाड़ बंद किया जाना चाहिए। छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद होना चाहिए। 

 

संसद में गूंजी छात्रों की आवाज
इस बीच संसद सत्र के दौरान राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं लाखों छात्रों के भविष्य की बात करने आया हूं। जंतर-मंतर पर हजारों बच्चे आए हैं। उनपर लाठीचार्ज हो रहा है। सरकार में उनकी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि नीट घोटाला शिक्षा व्यवस्था के लिए शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी छात्रों का समर्थन करने जंतर-मंतर पर पहुंची। 



जंतर-मंतर पर पहुंचीं डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि छात्रों  की बात सुनी जाए। पानी सिर से ऊपर जा चुका है। देश में किसान, युवा, छात्र सब परेशान हैं। कोई उनकी बात सुनने को राजी नहीं है। कम से कम परीक्षायें तो समय पर होनी चाहिए। 

 

सरकार नहीं ये अहंकार है: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि बच्चों पर लाठीचार्ज हुआ है। मैंने अपने सांसदों को निर्देश दिया है कि वे जंतर-मंतर पर जाएं। जिन बच्चों को चोट लगी है, उनसे बातचीत करे और उनका हालचाल लें। यह सरकार नहीं अहंकार है। बच्चे तो केवल इतना चाहते हैं कि उनकी बात सुनी जाए, लेकिन सरकार में अहंकार इतना है कि उनकी बात नहीं सुनना चाहते। 


 

Tags - NEET Paper LeakCJP ProtestAkhilesh YadavParliament MarchSamajvadi Party