नई दिल्ली :
शरीर पर बाल उगना सामान्य सी बात है लेकिन यह बाल अगर जीभ पर उगने लगे और वो थोड़ी सोचने वाली बात हो जाती है। ऐसा एक चौकानें वाला मामला दिल्ली से सामने आया है जहां एक आदमी के जीभ पर काले और घने बाल उग गए। बता दें कि 50 साल के एक शख्स को कुछ दिन पहले शरीर के बाएं हिस्से में लकवा मार दिया था। इसके बाद मरीज को डॉक्टरों ने लिक्विड डाइट लेने की सलाह दी थी। ठीक तीन महीने बाद मरीज के जीभ पर बाल उगने लगे.

लिक्विड फूड ले रहा था मरीज
जानकारी के मुताबिक मरीज को पुरिड और लिक्विड डाइट पर रखा गया था । मरीज को हर खाने की चीज को मिक्सी में पीस कर दिया जाता है। डॉक्टरों की माने तो JAMM डर्मेटोलॉजी जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक स्ट्रोक के बाद, उन्हें कोई भी खाने की चीज़ मिक्सी में पीस कर खिलाई जा रही थी। लगभग ढाई महीने बाद, उसके केअरटेकर ने उसकी जीभ की सतह को कवर करने वाले ‘ब्लैक पिग्मेंटेशन’ को देखा, जिस पर बाल उग गए थे। डॉक्टरों के मुताबिक खराब हाइजीन और नरम खाद्य पदार्थों का आहार काले बालों वाली जीभ के विकास के जोखिम को बढ़ा सकता है।

इन चीजों से भी बाल उगने का खतरा
द्रव पदाथ कॉफी, चाय, शराब या तंबाकू उत्पादों का अत्यधिक सेवन; कुछ दवाएं, जैसे एंटीबायोटिक्स; सिर और गर्दन में इस्तेमाल होने वाली दवाओं से भी ये हो सकती है. क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, कुछ माउथवॉश से भी बाल उगने के लिए सहायक होते है। कम हाइजीन और नरम खाद्य पदार्थों का आहार काले बालों वाली जीभ के विकास में सहायक होता है।