डेस्क:
केरल(Keral) में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटे एक शख्स में मंकीपॉक्स(Monkeypox) के लक्षण(Symptom) दिखें हैं। शख्स को इलाज के लिए केरल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी वहां के स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने दी है।जानकारी के मुताबिक़ अस्पताल में भर्ती शख्स तीन दिन पहले UAE से लौटा है। मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट गुरुवार शाम तक आने की संभावना है।

विदेश में संक्रमित के संपर्क में रह कर आया है शख्स
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरूवार को कहा कि मरीज के सैंपल लिए गये हैं और जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के नतीजे मिलने के बाद ही मंकीपॉक्स की पुष्टि की जा सकेगी। जॉर्ज ने कहा कि इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए हैं और वह विदेश में इस संक्रमण के एक मरीज के करीबी संपर्क में रहा था।

पशुओं से फैलने वाले इस वायरस में चेचक जैसे लक्षण
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मंकीपॉक्स पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाला एक संक्रामक रोग है और इसके लक्षण चेचक के मरीजों के जैसे होते हैं। वहीं अफ्रीका के हिस्सों में कई लोगों की इस वायरस से मृत्यु हो गयी।
