logo

पंजाब में ड्रग और बालू माफिया चलाते हैं अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी ग्लोबल लीडर- स्वाति मालीवाल

a2324.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल को झूठा, भ्रष्टाचारी और गुंडागर्दी करने वाला व्यक्ति बताया है। स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर पंजाब में ड्रग और बालू माफिया संचालित करने का आरोप लगाया है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार का पूरा कंट्रोल, अरविंद केजरीवाल के पास है और उन्होंने पंजाब के सरकारी खजाने को अपनी निजी अय्याशियों का जरिया बना दिया है।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद अब पंजाब के लोगों को ठगने का प्लान बनाया है। स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने आवास में मुझे गुंडों से पिटवाया और धमकाया कि मैं प्राथमिकी दर्ज ना कराऊं। स्वाति मालीवाल ने कहा कि पार्टी की तरफ से पूरे 2 साल तक उनको सदन में बोलने नहीं दिया गया। 

 

पीएम मोदी को बताया ग्लोबल लीडर
भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन करने के सवाल पर स्वाति मालीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ग्लोबल लीडर हैं। उनकी लीडरशिप में ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान को घुसकर आतंकियों को मारा गया। देश को नक्सलमुक्त बनाया है। इसके अलावा ट्रिपल तलाक कानून बनाकर महिला आरक्षण बिल लाने का साहस दिखाया है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालातों के बीच जब दुनिया के बाकी देश संकट का सामना कर रहे हैं, तब भारत में कोई कठिनाई नहीं आई है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने भाजपा कोई मजबूरी में ज्वॉइन नहीं की है बल्कि मैं गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देशहित में काम करना चाहती थी। 

पंजाब में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
स्वाति मालीवाल ने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार चरम पर है। विधायकों ने बड़ी गाड़ियां खरीद ली है। बंगले बनवाए हैं। जो भी व्यक्ति अरविंद केजरीवाल की शिकायत करता है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मैंने 2006 में अरविंद केजरीवाल के साथ काम करना शुरू किया था। घर और नौकरी छोड़कर 7 साल तक झुग्गियों में रही, लेकिन मुझे ही घर बुलाकर बेरहमी से पिटवाया। 

आप के 10 में से 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी में खुद का विलय कर लिया। राघव चड्ढा ने इसकी जानकारी दी। राघव चड्ढा ने कहा कि मैं उनकी (अरविंद केजरीवाल) दोस्ती के काबिल नहीं था, क्योंकि उनके गुनाहों में शामिल नहीं था। राघव चड्ढा के अलावा स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और हरभजन सिंह समेत कई राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है। 

Tags - Swati MaliwalArvind KejriwalAAPBJPPolitical News