logo

Delhi : संदिग्ध शख्स ने NSA अजित डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश की, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

संदिग्ध शख्स ने NSA अजित डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश की, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

दिल्ली: 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक एनएसए अजित डोभाल के आवास पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने घूसने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षाबलों ने उस शख्स को रोका औऱ हिरासत में लिया। 

दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने अपने आरंभिक जांच में पाया है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। चूंकि मामला देश के एनएसए से जुड़ा है इसलिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हिरासत में लिए गए युवक से फिलहाल दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। 

मानसिक रूप से विक्षिप्त है युवक
मिली जानकारी के मुताबिक शख्स ने बताया कि उसके शरीर में चिप लगा दिया गया है और उसे रिमोट के जरिये संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने उसका एमआरआई करवाया लेकिन उसने शरीर में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।