logo

Education : पूर्व निर्धारित तिथि को ही होगी JEE Advanced-2022 की परीक्षा, जानें पूरी डिटेल

पूर्व निर्धारित तिथि को ही होगी JEE Advanced-2022 की परीक्षा, जानें पूरी डिटेल

डेस्कः
जेईई मेन्स-2022 की परीक्षा में अतिरिक्त मौका मिलने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर की गई थी, उसे शुक्रवार (26 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब जेईई मेन्स-2022 की  परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि यानी 28 अगस्त को ही होगी। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा तय सीमा पर ही होने दें, इसे टालकर हम और ज़्यादा जटिलता उत्पन्न नहीं कर सकते।

 

 कोर्ट चले आते हैं छात्र
सुप्रीम कोर्ट का बयान है कि सार्वजनिक परीक्षाओं में हमें नियमितता लानी होगी। कुछ परीक्षाओं में नियमितता नहीं होने से छात्र कोर्ट चले आते हैं । याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा था कि परीक्षा के दौरान तकनीकी खामियों के कारण वह 50 सवाल अटेंप्ट नहीं कर पाया। 


क्या है जेईई एडवांस्ड
जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 3 घंटे की होती है, जिसमें 2 पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) होते हैं। परीक्षार्थी को दोनों पेपर में मौजूद रहना अनिवार्य है। यह परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इसमें परीक्षार्थी लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार ही जेईई एडवांस  की परीक्षा दे सकता है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित  (सीबीटी) होती है।