logo

उदयपुर हत्याकांड : हत्यारों को मिले ऐसी सजा जो पूरे देश के लिए मिसाल हो-  सचिन पायलट

हत्यारों को मिले ऐसी सजा जो पूरे देश के लिए मिसाल हो-  सचिन पायलट

डेस्क:
मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण है। इस बीच राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उदयपुर हत्याकांड पर बयान देते हुए कहा कि हत्यारों को ऐसी सजा दी जानी चाहिए, जो पूरे देश के लिए मिसाल हो।  कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने समाचार एजेंसी  ANI से बात करते हुए कहा कि "इन लोगों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं।  इस तरह की हत्या और जिस तरीके से इसे अंजाम दिया गया, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पकड़े गए आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए ऐसी सजा दी जाए, जो पूरे देश के लिए मिसाल बने। 

राजस्थान में हत्याकांड के बाद यूपी में अलर्ट 
राजस्थान के उदयपुर में नुपुर समर्थक टेलर कन्हैया लाल की हत्या के बाद से शहर में तनाव का माहौल है। उदयपुर की घटना के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। कन्हैयालाल की हत्या के एक आरोपी का पाकिस्तान कनेक्शनसामने आया है। आरोपी के मोबाइल से 10 पाकिस्तानी फोन नंबर मिले हैं। हत्या में शामिल दोनों आरोपी पाकिस्तान के “दावत ए इस्लामी” नाम के संगठन से संपर्क में थे। 


 
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दोषियों के लिए मांगी मौत की सजा 
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच  ने बुधवार को राजस्थान के उदयपुर में एक दर्ज़ी की नृशंस हत्या करने वालों को ‘‘आतंकवादी और शैतान'' बताते हुए उन्हें मौत की सज़ा दिए जाने की मांग की है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा, ‘‘मंच इस तरह की जघन्य हत्या से गहरा सदमे में है और इसकी कड़ी निंदा करता है।