logo

चारलापल्ली–बरौनी के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें, त्योहार के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ होगी कम

चारलापल्ली–बरौनी के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें, त्योहार के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ होगी कम

जामताड़ा: 
Jamatara News:
त्योहारों के बाद ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने चारलापल्ली और बरौनी जंक्शन के बीच एक जोड़ी मांग आधारित विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों का दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा निर्धारित किया गया है। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

23 नवंबर को चारलापल्ली से खुलेगी विशेष ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 07561 चारलापल्ली–बरौनी जंक्शन विशेष रेलगाड़ी 23 नवंबर 2026 (सोमवार) को चारलापल्ली से दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को रात 01:30 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 07562 बरौनी जंक्शन–चारलापल्ली विशेष रेलगाड़ी 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को बरौनी जंक्शन से सुबह 03:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 26 नवंबर 2026 (गुरुवार) को शाम 19:00 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार, दोनों दिशाओं में संचालित होने वाली ये विशेष रेलगाड़ियां 20 एलएचबी डिब्बों के साथ चलाई जाएंगी। त्योहार के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे ने यह व्यवस्था की है।

Tags - 07561 Special Train07562 Special TrainCharlapalli Barauni TrainSpecial Train 2026Indian Railways