लखनऊ:
यूपी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। समाजवादी पार्टी, बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूरा दमखम लगा रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के तमाम शीर्ष नेता सपा पर जातिवादी और परिवारवादी होने का आरोप लगा रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने सिराथू में चुनावी रैली को संबोधित किया।

जया बच्चन ने किया आरोपों पर पलटवार
सिराथू में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जया बच्चन ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया। जातिवादी या क्षेत्रवादी होने के आरोपों पर जया बच्चन ने कहा कि मेरा जन्म मध्य प्रदेश के एक बंगाली परिवार में हुआ था। मेरी शादी यूपी में हुई। मेरी बेटी ने एक पंजाबी से शादी की। बेटे ने एक दक्षिण भारतीय से शादी की। हमारे परिवार में जातिवाद या क्षेत्रवाद जैसा कुछ नहीं है।

सिराथू निर्वाचन क्षेत्र सियासी नाक की लड़ाई
जया बच्चन ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की ओर इंगित करते हुए कहा कि गंगा किनारे का छोरा हमेशा गंगा का ही रहेगा। वो मुंबई के समुद्र में से एक नहीं बनेगा। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से सिराथू विधानसभा सीट से मौजूदा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उम्मीदवार हैं।