डेस्क:
महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच एक सामाजिक कार्यकर्ता ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में मांग की गई है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और शिवसेना सांसद संजय राउत पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए । इस जनहित याचिका को सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पाटिल ने हाईकोर्ट में दाखिल किया है।

तीनों नेताओं के खिलाफ अराजकता और सरकारी काम को रोकने के लिए देशद्रोह का आरोप
सामाजिक कार्यकर्ता और याचिकाकर्ता हेमंत पाटिल ने यह मांग की है कि अदालत ठाकरे पिता-पुत्र और संजय राउत की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर रोक लगाए। इतना ही नहीं, एकनाथ शिंदे गुट के मुद्दे पर महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में इन्हें घूमने पर भी रोक लगाई जाए। जनहित याचिका में इन तीनों नेताओं पर आरोप लगाया गया है कि इन्होंने सार्वजनिक शांति भंग की है। ऐसे में इन पर अराजकता फैलाने और सरकारी काम को रोकने के लिए देशद्रोह का मुक़दमा चलाने की मांग की गई है।
