logo

Delhi : मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत, कई मंत्रियों को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत, कई मंत्रियों को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

 दा फॉलोअप डेस्क

इस साल 10 राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 के आम चुनाव को लेकर सभी छोटी-बड़ी पार्टियां सरगर्म हो गई हैं। वहीं, भाजपा ने भी विस चुनावों में जीत दर्ज करने की पूरी तैयारी कर रही है। 10 राज्यों में बेहतर प्रदर्शन और जीत को लेकर मोदी कैबिनेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल का संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पुनर्गठन होने वाला है। जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर को नई और अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसे लेकर पार्टी मुख्यालय से पीएमओ तक उच्च स्तरीय बैठकों की गहमागहमी चल रही है। हालांकि, अभी तक साफ नहीं हुआ है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर को संगठन में महत्वपूर्ण पद मिलेगा या कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे। वहीं, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के लिए भी नई जगह तलाशी जा रही है।

436 लोकसभा सीटों पर केंद्रीय मंत्री होंगे तैनात

आम चुनाव को देखते हुए अभी से ही भाजपा दफ्तरों में सरगर्मी देखी जा रही है। भाजपा ने 20 जनवरी से 436 लोकसभा सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों को तैनात करने का फैसला लिया है। सूत्रों का कहना है कि हर मंत्री के जिम्मे 7-8 सीटें होंगी। बहरहाल इस सिलसिले में भाजपा  ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं, धार्मिक गुरुओं और समुदायों से संवाद स्थापित करने कि बात कही है। हालांकि, अभी ये तय नहीं है पाया है कि कौन मंत्री हटेगें, कौन शामिल होंगें। इस मुद्दे पर अभी खामोशी है। लेकिन कहा जा रहा है कि कई चेहरे चौंका सकते हैं