द फॉलोअप डेस्क:
आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट हो गई है। राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल समेत 10 में से 7 सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन करने का फैसला किया है। राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में विलय कर लिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर जिन अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता की कुर्सी दी थी, उन्होंने भी दल छोड़ दिया है।
#WATCH | Delhi: Rajya Sabha MPs Raghav Chadha, Sandeep Pathak and Ashok Mittal leave from the Constitution Club of India after addressing a press conference.
— ANI (@ANI) April 24, 2026
They addressed a joint press conference and announced the merger of 2/3rd MPs of AAP in Rajya Sabha with the BJP. pic.twitter.com/aM9K8xHY97
दिल्ली में सत्ता गंवा चुके हैं अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सत्ता गंवा चुके हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में थोड़ा ही समय बाकी है। इस बीच राज्यसभा में 7 सांसदों का इस्तीफा आम आदमी पार्टी के लिए काफी बड़ा झटका है। गौरतलब है कि जिन नेताओं ने पार्टी छोड़ी है, उनमें अधिकांश पंजाब से आते हैं। सांसदों के इस कदम से राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी की ताकत बढ़ी है।
राज्यसभा में 10 में से 7 सांसदों का इस्तीफा
राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं। दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। उनका हस्ताक्षर हो गया है। राज्यसभा के सभापति को पत्र सौंप दिया गया है। राघव चड्ढा ने कहा कि अभी 7 लोगों ने आम आदमी पार्टी छोड़ी है, आगे और भी नेता हमारे संपर्क में हैं। गौरतलब है कि जिन सांसदों ने पार्टी छोड़ी, उनमें राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल का बीजेपी में जाना कन्फर्म माना जा रहा था।