logo

3 मंजिला मकान में आग लगी, सर्राफा कारोबारी के परिवार के 6 लोग जिंदा जले

3 मंजिला मकान में आग लगी, सर्राफा कारोबारी के परिवार के 6 लोग जिंदा जले

द फॉलोअप डेस्क:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी (Seoni) जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। छपारा (Chhapara) के महावीर वार्ड (Mahaveer Ward) स्थित जैन मोहल्ले में एक सर्राफा कारोबारी के तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जबकि रेस्क्यू टीम (Rescue Team) ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के समय घर में करीब 10 लोग मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार सुबह करीब चार बजे हुआ। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में धुआं भर गया। आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में भी अफरातफरी मच गई।

कुंदन लाल सोनी के मकान में हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

यह घटना जैन मोहल्ले के रहने वाले सर्राफा कारोबारी कुंदन लाल सोनी के मकान में हुई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल, दमकल की गाड़ियां और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने राहत अभियान चलाते हुए चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, आग की चपेट में आने से परिवार के छह सदस्यों की जान चली गई। घटनास्थल पर मौजूद एसडीओपी अपूर्व भलावी ने बताया कि दमकल और रेस्क्यू टीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Tags - National News Latest National News Seoni Fire Incident Seoni News Madhya Pradesh Fire News Chhapara Fire Accident