logo

राघव चड्ढा को राज्यसभा से हटाएं, ये 2 सांसद भी घोषित हों अयोग्य; AAP ने रखी मांग

a1432.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी ज्वॉइन करने वाले राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की है। संजय सिंह ने कहा कि वह राज्यसभा के सभापति को पत्र सौंपकर यह मांग रखेंगे कि बीजेपी में शामिल होने की वजह से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत उनकी मूल पार्टी की सदस्यता को स्वेच्छा से त्यागने के समान माना जाता है। 


 

Tags - Raghav ChadhaAshok MittalSandeep PathakSanjay SinghRajya Sabha