logo

सियासत : अशोक गहलोत ने पहले भी मुझे नकारा-निकम्मा कहा, ये मेरे धैर्य की परीक्षा है- सचिन पायलट

अशोक गहलोत ने पहले भी मुझे नकारा-निकम्मा कहा, ये मेरे धैर्य की परीक्षा है- सचिन पायलट

डेस्क: 

कांग्रेस नेता सचिन पायलट और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जारी खींचतान फिर उभरने लगी है। ताजा मामला सचिन पायलट के एक बयान से जुड़ा है। दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 2020 में राजस्थान सरकार को गिराने की साजिश में गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ सचिन पायलट भी शामिल थे। इस बयान के बाद राजस्थान की सियासत में भूचाल आना तय था। इस बयान की वजह से सचिन पायलट और अशोक गहलोत खेमें रार बढ़ गई है। 

सचिन औऱ अशोक गुट की खींचतान
इस बीच राजस्थान के टोंक में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सचिन पायलट से इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सीएम अशोक गहलोत ने मेरे बारे में नकारा औऱ निकम्मा जैसी कई बातें कही हैं। मैं उनको बयानों को अन्यथा नहीं लेता क्योंकि वे अनुभवी हैं। वरिष्ठ नेता हैं और मेरे पिता तुल्य हैं। उन्होंने कहा कि अभई मेरा ध्यान राज्य में हमारी सरकार को वापस लाने पर है।

सचिन पायलट ने नपा-तुला जवाब दिया लेकिन अंदरखाने तूफान मचा है। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने सचिन पायलट से फोन पर बात की और फिलहाल धैर्य धारण करने को कहा है। 

राहुल गांधी ने धैर्य की तारीफ की थी
सचिन पायलट ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मेरे धैर्य के स्तर की तारीफ की थी। यदि राहुल गांधी जैसा नेता मेरे धैर्य के स्तर की सराहना कर रहा है तो मुझे लगता है कि किसी को भी अपने बयान से बेवजह परेशान नहीं होना चाहिए और सही भावना से लेना चाहिए।

गौरतलब है कि सरकार गठन के बाद से ही राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट के बीच खींचतान चल रही है। अक्सर बयानबाजियां होती रही है।