द फॉलोअप डेस्क
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और नरेंद्र मोदी की एनडीए को हराने के लिए बने 26 दलों के विपक्षी गठबंधन INDIA की आज से मुंबई में दो दिनों की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। बैठक से पहले कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें राहुल गांधी को मुख्य स्थान दिया गया था। राहुल गांधी के साथ ही उस पोस्टर में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नीतीश कुमार, लालू यादव, ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन जैसी विपक्षी दलों के नेताओं को दिखाया गया था। लेकिन उसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को स्थान नहीं मिला था। जारी होते ही इस पोस्टर पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद इसे हटा दिया गया और बाद में एक नया पोस्टर आनन-फानन में जारी किया गया। अब इस नये पोस्टर में कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन में शामिल सभी दलों के सीएम हैं। इसमें अरविंद केजरीवाल की एंट्री हो गयी है। लेकिन पोस्टर में राहुल की तस्वीर नहीं है। इस पोस्टर को कांग्रेस ने एनडीए के मुकाबले INDIA की मजबूती और व्यापकता को दर्शाने के लिए जारी किया है। इस पोस्टर में कुल 11 मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें हैं। जिसमें सूबे के सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N