द फॉलोअप डेस्क:
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। वह भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन किया है। राघव चड्ढा ने कहा कि मै, अशोक मित्तल और संदीप पाठक तो तिहाई सदस्यों के साथ अपना भारतीय जनता पार्टी में विलय करते है। राघव चड्ढा ने कहा कि हमारे पास 2 ही विकल्प थे। पहला कि हम राजनीति छोड़ दें और 15 साल तक सार्वजनिक जीवन में किए गये काम और अनुभव को त्याग दें, या फिर अपने अनुभव, स्किल और उर्जा का इस्तेमाल पॉजिटिव राजनीति करने में करें।
Update –
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 24, 2026
AAP के 3 राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अशोक मित्तल और संदीप पाठक के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान किया। https://t.co/eWkICFqbah pic.twitter.com/nSubquERKJ
पिछले 12 साल में मजबूत फैसले लिए हैं
राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले 12 साल में बीजेपी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार का काम किया है, हम सब उससे प्रभावित हैं। पिछले 12 साल में जिस तरह के मजबूत फैसले लिए गए हैं, वह कदम उठाने में दूसरे नेताओं ने हिम्मत नहीं दिखाई। मैं और राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 2 और विधायक अशोक मित्तल और संदीप पाठक संविधान प्रदत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए दो-तिहाई बहुमत के साथ अपने आप को बीजेपी में विलय करते हैं।
राघव चड्ढा ने कहा कि हमलोग सौभाग्यशाली हैं कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प और मार्गदर्शन से जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा।

आम लोगों की समस्या उठाता रहूंगा मैं!
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मैंने लगातार आम लोगों से जुड़ी आम सी लगने वाली समस्याओं को उठाया। उसका समाधान खोजा, लेकिन पार्टी ने मेरी आवाज बंद कर दी। मैं वादा करना चाहता हूं कि फिर से नई उर्जा और जोश के साथ मैं आम लोगों की समस्याओं को सदन के भीतर उठाता रहूंगा। राघव चड्ढा ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने पिछले 1 साल से खुद को पार्टी की गतिविधियों से अलग क्यों कर लिया था। मैं बताना चाहता हूं कि मैं उनके गुनाह में शामिल नहीं होना चाहता था। राघव चड्ढा ने कहा कि मैं उनकी दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गुनाहों में शामिल नहीं था।