logo

पुणे: इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, छह पर्यटक डूबे, कई लापता

dow.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल अचानक ढह गया। हादसे के समय पुल पर खड़े 15 से 20 पर्यटक नदी में गिर गए। अब तक छह पर्यटकों के डूबने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के लापता होने की आशंका है।

यह दर्दनाक घटना मावल तहसील के कुंडमाला क्षेत्र में हुई, जो मानसून के दौरान एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। भारी बारिश के चलते नदी उफान पर थी और पुल के ढहते ही पर्यटक बह गए।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), पुलिस और अन्य आपदा राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं। अब तक आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि दो महिलाएं अभी भी पुल के नीचे फंसी हुई हैं।


गौरतलब है कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में इस समय ऑरेंज अलर्ट जारी है, और घाटी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। दो दिनों से इस इलाके में लगातार मूसलधार बारिश हो रही है।

स्थानीय निवासियों ने दावा किया है कि इस पुल की संरचना को लेकर पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी। यह पुल करीब 4-5 साल पहले नवीनीकरण के बाद फिर से उपयोग में लाया गया था, लेकिन उसकी स्थायित्व को लेकर संदेह बना हुआ था। बावजूद इसके, भारी बारिश के बीच भी पर्यटक वहां घूमने आते रहे।

 

Tags - pune newspune bridge collapse newspune me pul girapune me nadi pe bana pul giranational newsmaharashtra newsपुणे समाचार पुणे पुल ढहने की खबर पुणे में पुल गिरा पुणे में नदी पर बाना पुल गिरा राष्ट्रीय समाचार महाराष्ट्र समाचार